घर खरीदने पर आपको कितना पैसा खर्च करना चाहिए?
अगर पैसे की दिक्कत नहीं होती तो आप कहां रहना पसंद करते? क्या आप गार्डन के साथ एक विला चुनते, शहर से दूर कोई कोठी या किसी नई सोसाइटी में क्लब हाउस और पूल के साथ कोठी. हर किसी के सपने का घर अलग हो सकता है. अधिकतर लोगों के लिए पैसे की दिक्कत मुख्य मसला है. जब लोग घर खरीदने की प्रक्रिया में होते हैं तो वे अपने बजट को ज्यादा से ज्यादा खींचने की कोशिश करते हैं. क्या आपको वाकई बड़े बेडरूम, अटैच टेरेस या इटेलियन मार्बल वाले फ्लोर की जरूरत है? कई बार बढ़िया घर खरीदने के चक्कर में आप अपना बजट बिगाड़ लेते हैं. घर की कीमत में सिर्फ विज्ञापन वाला मूल्य ही शामिल नहीं है, इसके बाद भी बहुत से खर्च होते हैं. देश के टॉप शहरों में आप क्या अफोर्ड कर सकते हैं? डाउन पेमेंट के लिए बचत करने में आपको लगेंगे इतने साल *यहाँ हमने टैक्स चुकाने से पहले की आमदनी आठ लाख रुपये और बचत की दर 25% मानी है. इसके साथ ही बचत पर ब्याज दर 10% मानी गई है. इन शहरों में आप एक लाख रुपये में कितनी जगह खरीद सकते हैं. यह वैल्यू 1000 वर्ग फीट के रेडी टू मूव फ्लैट के हिसाब से है. शहर में प्रॉपर्टी की औसत कीमत के लिए अर्थयंत्र क...